13 जुलाई दिन सोमवार को गोपालगंज स्थित एम-एमएलए कोर्ट में मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पेश हुए है. दोनों के पक्षों को सुनने के बाद में कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि राजेश पाठक ने अनंत सिंह की तरफ से दलील रखते हुए कहा है कि पुलिस ने उन्हें फंसाने का काम किया है. पुलिस द्वारा जो केस दर्ज किया गया है वह उन्हें फंसाने के लिए किया गया है.
बता दें कि कोर्ट ने दोनों को आज पेश होने के लिए कहा था. हालांकि, कोर्ट में अनंत सिंह के पहुंचने से पहले ही जज उठ चुके थे. कोर्ट को सौंपी गई चार्जशीट में दोनों पर ही काफी गंभीर आरोप लगाए गए है. दोनों के कोर्ट में पहुंचते ही अदालत ने सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है. साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह के आने के बाद में एमपी-एमएलए कोर्ट के जज दोबारा से वहां पहुंचे और मामले पर सुनवाई की. कोर्ट में अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है. दोनों के पक्षों को सुनने के बाद में कोर्ट ने स्थायी जमानत को मंजूरी दे दी है. सुनवाई में अनंत सिंह ने कहा कि हमे कोर्ट पर पूरा भरोसा है.
किस चीज का लगा था केस
दरअसल, मई 2026 में अनंत सिंह गोपालगंज के मीरगंज थानाक्षेत्र के सेमराव गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया था. कार्यक्रम में अश्लील गाने के साथ डांसर और हथियार के साथ में डांस किया जा रहा है. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोगों ने इस मामले पर गंभीरता दिखाई, जिसके बाद मीरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह सहित कई लोगों पर मामला दर्ज किया था. उसी मुद्दे की सुनवाई के लिए आज दोनों कोर्ट में पेश हुए थे.
ये भी पढ़ें: युवतियों से अश्लील इशारे करना पड़ा महंगा! महिलाओं ने सिखाया सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
