आए दिन महिलाओं के साथ में छेड़छाड़ करने के मामले सामने आते रहते हैं. अभी के समय लेकिन युवतियों ने इस छेड़छाड़ का विरोध करना शुरू किया है. ऐसे में बता दें कि एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इस तरीके की प्रताड़ना को झेलने वाले लोगों को डटकर विरोध करने का साहस दिया है. एक युवक को बस में खड़ी युवती के साथ में छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया है.
अश्लील इशारे करना पड़ा भारी
मामले की जानकारी के अनुसार, देवरी बस स्टैंड के पास में खड़ी यात्री बस में दो युवतियां बैठी हुई थी. इसी दौरान एक युवक दोनों युवतियों की सीट के पास में पहुंचा और उनको देखकर अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया. हालांकि, युवतियां चुप नहीं रही बल्कि मामले का डट कर सामना किया. दोनों ने युवक का विरोध किया और उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया.
महिला द्वारा थप्पड़ खाने के बाद में आरोपी युवक पूरी तरीके से डर गया. साथ ही आसपास के लोग भी उसे मारने के लिए आगे आने लगे थे, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया. हालांकि, पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. पुलिस ने CCTV के आधार पर मामले की जांच शुरू की और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने लिया हिरासत में
शक्ल पहचान कर नितेश ठाकुर नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, युवतियों की भी पहचान कर उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. सभी तथ्यों की जांच करने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह पूरा मामला महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़ और उनके साथ होने वाले विरोध को दर्शाता है. पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है.
इस मामले ने लेकिन महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को उजागर किया है. अगर पुलिस हर एक मामले पर ऐसे ही ठोस कदम उठाए, तो जल्द ही इन मामलों में कमी देखने को मिलेगी. साथ ही आरोपियों में ऐसे छेड़छाड़ करने वाले कदमों को उठाने में खौफ भी देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट
