उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में जिला अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया है. दरअसल, सोमवार के दिन में डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है. बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट हो गई है. प्रोटोकॉल भी लागू कर दिए गए है. पूरे परिसर में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है.
प्रशासन अलर्ट मोड पर
धमकी भरा ई-मेल होने की सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस की टीम डीएम कार्यालय में पहुंची है. मौके पर जांच के लिए एंटी-सबोटाज चेक टीम, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची है. पूरे भवन और आसपास के इलाकों में जांच अभियान में तेजी लाई गई है. शुरुआती जांच में अभी तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामान सामने नहीं आया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है.
जांच में की गई सख्ती
जांच एजेंसियां अब ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई है. ई-मेल किसने कहा और कब कैसे भेजा जा रहा है, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है. जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. डीएम कार्यालय के आसपास में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. साथ ही आसपास के इलाकों से गुजरने वाली गाड़ियों की सख्ती से जांच की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल सामान्य है. भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरीके की अनहोनी न हो. गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने अपील की है कि किसी भी तरीके की अफवाह पर ध्यान न दें. अधिकारिक जानकारी पर पूरा भरोसा बनाए रखे. घबराने की जरूरत नहीं है. किसी भी तरीके की अफवाह में आकर तनाव की स्थिति पैदा न करें. हर एक पहलू की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा! दुकानों का लेंटर गिरने से मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
