नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर 33 में स्थित बी-ब्लॉक मार्केट में प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही दुकानों का लेंटर अचानक ही गिर गया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है. हादसे के दौरान वहां पर निर्माण का काम चल रहा था. पूरे माहौल में अफरा-तफरी मच गई थी.
बचाव के काम में दिखी तेजी
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर राहत का काम करने के लिए पहुंची. मलबे में से अब तक दो मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. हालांकि, अभी कई के उसमें दबे होने की संभावना जताई जा रही है. बचाव दल जल्द से जल्द मलबे में से मजदूरों को निकालने में लगी हुई है.
जब यह घटना हुई, उस समय में नोएडा प्राधिकरण दुकानों पर निर्माण का काम कर रही थी. 14 मजदूर रोजाना की तरह अपने काम में लगे हुए थे. इसी दौरान दुकानों का लेंटर ढह गया, जिसकी वजह से मजदूर उसकी चपेट में आ गए.
मलबे से बाहर निकाले गए लोग
मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग और सेक्टर 24 पुलिस जेसीबी और अन्य उपकरणों के संग में मलबे को हटाने के लिए गई. अब तक दो घायल लोगों को उसमें से निकालकर अस्पताल में भेजा जा चुका है. संभावना जताई जा रही है कि मलबे के नीचे में और भी कई लोग दबे हुए है. इसी कारण से सावधानी के साथ में लोगों का निकालने का काम किया जा रहा है. अभी तक प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि नहीं की है. हादसे की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. बचाव कार्य में तेजी की वजह से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: लव मैरिज के 4 महीने बाद फंदे से लटकी नवविवाहिता, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मां मुझे माफ कर दो, मेरे पति और ननद’…
