वियतनाम स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले सभी भारतीय लोगों के शवों को भारत वापस लाया जा रहा है. इन शवों को लेकर आज वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 मुंबई पहुंचने वाली है. भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है.

भारत लौट रहे वियतनाम हादसे से शव
वियतनाम में स्पीडबोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हुई है. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी भारतीय लोगों के शव आज यानी सोमवार को भारत लाए जा रहे हैं. भारतीय दूतावास के मुताबिक सभी शव वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 से मुंबई पहुंचने वाले हैं. आपको बता दें कि इस हादसे में 17 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 16 लोग वापस भारत लौट रहे हैं.
एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है. आपको बता दें कि वियतनाम के फू क्वोक द्वीप पर शनिवार को एक स्पीडबोट पलट गई थी. इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत की जानकारी सामने आई थी. इन लोगों में 10 लोग तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 लोग केरल के शामिल हैं. अब आज सभी मृतकों का शव भारत वापस लाया जा रहा है.
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
शवों को भारत वापस लाने को लेकर वियतनाम स्थिति इंडियन एंबेसी ने जानकारी दी है. दूतावास ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सभी शव वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई पहुंचेंगे. जानकारी के मुताबिक आज शाम को 6 बजे फ्लाइट हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होगी और रात लगभग 9.35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगी.
राज्य सरकारों को किया सूचित
भारतीय दूतावास ने राज्य सरकारों को जानकारी दी है कि वो सभी प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय करें, जिससे शवों को उनके घरों तक पहुंचाया जा सके. फिलहाल पीड़ित परिवार अपने घरों के लोगों के शवों को ले जाने के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस बोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की जान गई थीं और 17 लोगों को बचा लिया गया था.
यह भी पढ़ें- वैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन! पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी; पैर में लगी गोली
