वैशाली जिले में व्यक्ति और उसे आर्मी जवान बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है.

डबल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बिहार के वैशाली जिले में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. वैशाली के बिद्दूपुर में हुए पिता और उसके आर्मी जवान बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मु्ख्य आरोपी की पहचान जगदीश राय के रूप में की गई है. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था.
पैर में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.
सुरक्षा के बीच भेजा गया अस्पताल
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान बचने की कोशिश की और पुलिस से मुठभेड़ शुरू कर दी. पुलिस ने इस दौरान जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान आरोपी जगदीश राय के पैर में गोली लगी. आरोपी के घायल होने के बाद तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को सुरक्षा के बीच उसे अस्पताल भेजा है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मृतक का सगा भतीजा है आरोपी
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी व्यक्ति मृतक पिता का सगा भतीजा है. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते व्यक्ति ने पिता और उसके आर्मी जवान बेटे की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक इस मामले में लगातार जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की महिला मित्र की हत्या! ट्रेन के आगे कूदकर खुद भी की आत्महत्या; पुलिस कर रही जांच
