भारत और अमेरिका के बीच बड़ा रक्षा सौदा हुआ है. इस सौदे में अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर और M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के लिए अमेरिका ने मंजूरी दी है. यह पैकेज लगभग 428 मिलियन डॉलर से ज्यादा का होने वाला है.

भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सौदा
भारत अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है. अब भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े रक्षा सौदे को लेकर बातचीत हुई है. इस दौरान अमेरिका ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करते हुए अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर और M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के लिए 428 मिलियन डॉलर से ज्यादा के सपोर्ट और मेंटेनेंस पैकेज को मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि यह मंजूरी अमेरिका विदेश विभाग की तरफ से दी गई है.
FMS के तहत किया जाएगा पूरा
भारत और अमेरिका के बीच के इन दोनों सौदों को Foreign Military Sales (FMS) प्रोग्राम के तहत पूरा किया जाएगा. इस सौदे को लेकर इसकी अनुमानित कीमत 198.2 मिलियन डॉलर बताई जा रही है. आपको बता दें कि इस रक्षा सौदे में Apache हेलीकॉप्टरों के लिए लगभग 198.2 मिलियन की sustainment support services भी शामिल है. वहीं इसी के साथ M777A2 तोपों के लिए लगभग 230 मिलियन डॉलर का लॉन्ग टर्म सपोर्ट सिस्टम शामिल है.
इन चीजों की मिलेगी मदद
आपको बता दें कि अपाचे हेलिकॉप्टर के पैकेज के चलते भारत को इंजीनियरिंग, टोक्नोलॉजी की मदद मिलेगी. इसी के साथ तकनीकी डेटा, पब्लिकेशन, ट्रेनिंग के साथ और भी सपोर्ट सेवाएं दी जाएंगी. दोनों देशों के बीच होने वाली इस डील में अमेरिकी कंपनियां बोइंग (Boeing) और Lockheed Martin इसके मुख्य ठेकेदार होंगे. वहीं M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर के लिए भी लगभग 230 मिलियन डॉलर के लॉन्ग-टर्म सपोर्ट पैकेज को मंजूरी मिली है.
ठेकेदारी निभाएगी ब्रिटेन की BAE Systems
जानकारी के मुताबिक M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर डील के पैकेज में स्पेयर पार्ट्स, रिपेयर सर्विस, तकनीकी मदद, ट्रेनिंग और फील्ड सर्विस प्रतिनिधि के साथ डिपो सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इस डील में प्रमुख ठेकेदार बनकर ब्रिटेन की BAE Systems बड़ी भूमिका निभाएगी. M777 होवित्जर भारतीय सेना के लिए पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में काफी अहम भूमिका निभाती हैं.
यह भी पढे़ं- राजधानी में थमेंगे कमर्शियल वाहनों के पहिए! ड्राइवरों ने किया 3 दिनों की हड़ताल का ऐलान
