ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर सोसायटी के टॉवर का प्लास्टर गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मामले के बाद से पूरे इलाके में शौक का माहौल है. हादसा ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अम्बर सोसायटी का है. स्थानीय लोगों के बिल्डर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है. लोगों का कहना हैं कि व्यक्ति की मौत सोसायटी के बिल्डर की लापरवाही की वजह से हुई है.
जानकारी के मुकाबिक युवक विकास चावला अपने दोपहिया वाहन से मार्केट जा रहा था. वह सोसायटी में टावर-डी में रहता था. जैसे ही युवक ने अपनी कार पार्किंग से बाहर निकालकर सोसायटी के खुले एरिया में लाई, टावर के ऊपरी मंजिल का प्लास्टर उसके ऊपर आ गिरा. प्लास्टर के अचानक गिरने की वजह से विकास का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधा दीवार से जा टकराई.
बाइक की टकराने की आवाज सुन सभी लोग वहां इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने बिना किसी देरी के विकास को निजी अस्पताल में पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों और सोसायटी के लोगों में शोक का माहौल है. गुस्साएं लोग ने मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर प्रबंधन में शिकायत की. लोगों का कहना हैं कि टावर का बाहरी हिस्सा हमेशा टूट कर गिरता रहता है. कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया है. अगर समय पर कार्रवाई होती तो हादसे को टाला जा सकता था.
घटना के बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत कर निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ में सख्त कार्रवाई की मांग की है. जांच में दोषी पाए लोगों के खिलाफ में उचित कार्रवाई हो और सोसायटी में आगे ऐसी घटनाएं न हो. इसका भी ध्यान रखा जाए.
ये भी पढ़ें: नोएडा में सनसनीखेज वारदात: मां से कहासुनी के बाद बेटे ने मारा चाकू, फिर सोसाइटी के 5वें फ्लोर से कूदकर दे दी जान!
