हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक महिला ने पहले हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम से शादी रचाई. उसके बाद अपने से छोटे हिंदू युवक के प्रेम में पागल होकर उससे विवाह कर लिया. दोनों के बीच में 26 साल का अंतर है.
जानकारी के मुताबिक, 45 साल की बिंदू को 10 साल पहले मनन आलम से प्यार हुआ था. दोनों ने भाग कर निकाह कर लिया था, जिसके बाद बिंदू ने अपना नाम बदलकर सीमा परवीन रख लिया था. दोनों के 5 बच्चे भी है.
अब महिला को फिर से महावीर ठाकुर नाम के युवक से प्यार हुआ. दोनों के बीच में बातचीत रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी. धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. महावीर सीमा से 26 साल छोटा है. महावीर के प्यार में सीमा परवीन इस कदर पागल हुई कि उसने अपने 5 बच्चों तक को छोड़, पूर्णिया से कोलकता जाकर महावीर से मंदिर में शादी कर ली. दोनों ने एक वीडियो भी जारी किया है. जो कि सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
महावीर से शादी के बाद में गांव के लोगों ने पुलिस में जाकर शिकायत की, जिसके बाद में दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया. सीमा परवीन ने बताया कि 10 साल पहले उसने मनन आलम से शादी की थी. वह उसे प्रताड़ित किया करता था. इसी दौरान उसकी बातचीत महावीर से शुरू हुई. मनन आलम से भी पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ देने की बात की. मनन ने कहा कि उसकी बीवी का आचरण पहले से खराब था. दिल्ली जाने के बाद में उसका संबंध उसके छोटे भाई से हो गया था. हालांकि, फिर भी वह बच्चों का सोचकर रुक गया. अब वह अपने नए प्रेमी के साथ चली गई है तो अब उसका कोई लेना देना नहीं है. वह पांचों बच्चों को अपने साथ में रखेगा.
वहीं, महावीर का कहना हैं कि उसे सीमा की पहले की जिंदगी से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. उसकी पिछली जिंदगी से किसी भी तरीके की उसको कोई दिक्कत नहीं है. पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद में वापस भेज दिया है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में टॉवर का प्लास्टर गिरने से युवक की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
