arshdeep singh dating rumours: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और पंजाबी मॉडल समरीन कौर के बीच अफेयर की अफवाहें तब तेज हो गईं जब समरीन को वानखेड़े स्टेडियम में अर्शदीप को चीयर करते देखा गया. समरीन, जो पहले आशीष चंचलानी के साथ अपनी दोस्ती के लिए चर्चा में थीं, अब अर्शदीप के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं.

arshdeep singh dating rumours: भारतीय क्रिकेटर Arshdeep Singh इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उनका नाम पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल Samreen Kaur के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ देखा गया है. गुरुवार को समरीन कौर मुंबई के Wankhede Stadium में भी नजर आईं. वहां वह आईपीएल मैच के दौरान पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती दिखीं. टीम की जीत के बाद उन्होंने खुशी भी जाहिर की. समरीन का मैच देखने आना और अर्शदीप से जुड़ा उनका नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. फैंस भी अब उनके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं.
समरीन कौर की उम्र लगभग 26 साल बताई जा रही है. उनका जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था. वह एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में जानी जाती हैं. समरीन फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं. वह भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बनी फिल्म 83 में भी नजर आई थीं. हालांकि उनका रोल छोटा था, लेकिन इससे उन्हें पहचान मिली. समरीन ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी. धीरे-धीरे उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाई.
अपने शुरुआती दिनों में समरीन ने कई रैंप वॉक किए और अलग-अलग ब्रांड्स के टीवी विज्ञापनों में भी काम किया. साल 2018 में उन्होंने Femina Miss India के लिए ऑडिशन दिया था. उस समय वह जम्मू-कश्मीर की स्टेट फाइनलिस्ट बनी थीं. इस प्रतियोगिता के बाद उन्हें मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई मौके मिले. समरीन ने कई बड़े म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. इनमें मशहूर सिंगर्स Badshah, Guru Randhawa और Maninder Buttar के गाने शामिल हैं. इन वीडियोज से उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.
अर्शदीप सिंह से नाम जुड़ने से पहले समरीन कौर की दोस्ती मशहूर यूट्यूबर Ashish Chanchlani के साथ भी चर्चा में रही थी. दोनों को कई बार साथ देखा गया था. सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे. हालांकि दोनों ने हमेशा यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. लेकिन जब कुछ समय बाद दोनों ने साथ में तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना बंद कर दिया तो लोगों के बीच अलग-अलग तरह की बातें होने लगीं.
इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आईं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने समरीन को ट्रोल भी किया. कई यूजर्स ने तरह-तरह के सवाल उठाए. हालांकि समरीन कौर ने इस बारे में साफ कहा था कि कुछ निजी कारणों की वजह से अब उनकी दोस्ती पहले जैसी नहीं रही. उन्होंने यह भी कहा कि उनके और आशीष के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं है. दोनों आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. फिलहाल समरीन का नाम अर्शदीप सिंह के साथ जुड़ने से वह फिर से चर्चा में आ गई हैं.
