उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शादी समारोह में बिना निमंत्रण के खाने के कारण एक युवक को भीड़ ने बुरी तरह से पीटा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया.

शादी में बिना निमंत्रण घुसा युवक
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिना इंविटेशन के शादी में जाने पर एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसे बुरी तरह से पीटा. भीड़ ने युवक को इस तरह मारा कि युवक अधमरी हालत में आ गया. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड पर मौजूद हरलाल धाम गेस्ट हाउस का है.
लोगों को हुआ युवक पर शक
जानकारी के मुताबिक हरलाल धाम गेस्ट हाउस में एक युवक शादी समारोह के दौरान चुपचाप अंदर घुस गया. जिसके बाद युवक शादी समारोह में तब्दील होकर वहां मौजूद लोगों के बीच में खाना खाने लगा. हालांकि शुरुआत में किसी ने भी इतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में कुछ लोगों को शक हुआ कि युवक बिना निमंत्रण के शादी में आया है. जिसके बाद कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया.
कहासुनी के युवक के साथ मारपीट
लोगों ने पकड़कर युवक से पूछताछ की और पूछा कि कहां से और किसके बुलाने पर आए हो? इन सवालों के युवक सही से नहीं दे पाया, जिसके बाद लोग गुस्से में आ गए और कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई. भीड़ ने युवक को घेर लिया और बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया. भीड़ में मौजूद लोगों ने युवक को लात, घूसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया.
युवक को कराया गया अस्पताल में भर्ती
युवक के गिरने पर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया. युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने कच्ची शराब को पी रखा था. फिलहाल पुलिस इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की पॉश सड़क पर हादसा! खुले गड्ढे में समाई महिला प्रोफेसर की कार; बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
