उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक 15 साल की 8वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने अपनी अधूरी ख्वाहिशों के बारे में जिक्र किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 15 साल की 8वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था. छात्रा के मरने के बाद उसकी जेब से भावुक सुसाइड बरामद हुआ है, इस सुसाइड नोट में छात्रा की मानसिक पीड़ा और पढ़ाई के लिए उसका जुनून बयां हो रहा है.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजनों ने बताया कि घटना के दिन दोपहर लगभग 2 बजे छात्रा ने सामान्य व्यवहार करते हुए परिवार के लोगों को चाय बनाकर पिलाई, जिसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चली गई. जिसके बाद जब वह 1 घंटे तक नहीं जागी, तो घरवाले उसे उठाने पहुंचे, लेकिन वहां वह अचेत हालत में पड़ी मिली. जिसके बाद परिजन तुरंत ही उसे अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पापा मुझे माफ कर देना
डॉक्टरों ने जहर जाकर जान देने की आशंका जताई है. छात्रा की जेब से 3 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें उसने अपने दर्द और अधूरी ख्वाहिशों का जिक्र किया है. उसने लिखा कि मैंने लगती की थी, मुझे मेरी गलती का पछतावा था. मैंने माफी मांगी, लेकिन किसी ने भी मेरी नहीं सुनी. मुझे पढ़ाई करनी थी, लेकिन सबने मना कर दिया. इसीलिए मैं जीना नहीं चाहती हूं, पापा मुझे माफ कर देना.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है. शुरुआत में परिजनों ने मौत का कारण बीमारी को बताया, लेकिन सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला बदल गया. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जानने की कोशिश कर रही है, कि किस गलती और पढ़ाई को लेकर छात्रा दबाव में थी.
