बांकीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब RJD ने नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को लेकर सवाल उठाया है. अब नीरज के बायोडाटा को लेकर सियासत तेज हो गई है.

बांकीपुर प्रत्याशी के बायोडाटा को लेकर बवाल
बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने नए उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है. इस सीट से बीजेपी ने अब नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. अब इस सीट पर नए उम्मीदवार को लेकर भी सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. अब नीरज सिन्हा के बायोडाटा को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है. बीजेपी द्वारा भेजे गए अपने नए प्रत्याशी के बायोडाटा में नीरज कुमार सिन्हा का जन्म साल 1994 में हुआ है.
12 साल की उम्र में बीजेपी में शामिल
बताया जा रहा है कि नीरज कुमार सिन्हा ने साल 2006 में बीजेपी की सदस्यता ली थी. इसका सीधा मतलब है कि नीरज सिर्फ 12 साल की उम्र में बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब इसको लेकर भारी बवाल शुरू हो गया है. अब RJD ने सवाल किया है कि सिर्फ 12 साल के बच्चे को बीजेपी ने पार्टी में सदस्यता कैसे दिला दी थी? अब बांकीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को लेकर फिर सियासत तेज हो गई है.
जन सुराज पार्टी ने साधा निशाना
आपको बता दे कि बांकीपुर सीट से पहले बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था. अब बीजेपी ने इस सीट से नीरज को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन उन्हें लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है. जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया कि उम्मीदवार के पिता उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें लालू प्रसाद यादव के साथ चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया था.
प्रशांत किशोर भी मैदान में उतरे
हालांकि बीजेपी ने अभी तक जन सुराज के आरोपों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस सीट पर अब सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. आपको बता दें कि बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जन सुराज पार्टी (JSP) के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में बदलता जा रहा है. इस सीट से प्रशांत किशोर भी मैदान में उतर गए हैं. अब इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है.
यह भी पढ़ें- दतिया में BJP टिकट पर बवाल! नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी गुस्सा; आशुतोष तिवारी पर पार्टी का दांव
