मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उपचुनाव को लेकर भूचाल मचा हुआ है. बीजेपी ने इस सीट से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जिसके कारण नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी गुस्सा नजर आ रहा है.

दतिया सीट पर बीजेपी टिकट से बवाल
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. अब इसको लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. यहां बीजेपी में ही प्रत्याशी के टिकट को लेकर विवाद बढ़ गया है. आपको बता दें कि उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरेत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने के कारण उनके समर्थक काफी नाराज हो गए और उन्होंने सड़क को जाम कर दिया.
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सड़क जाम के कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. आपको बता दें कि दतिया से उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दतिया सीट से उम्मीदवार बनाए जाने वाले आशुतोष तिवारी पूर्व हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बीजेपी ने इस सीट पर जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता को चुना है. अब इसी कारण इस सीट पर भूचाल की स्थिति बन गई है.
नया नाम नहीं है आशुतोष तिवारी
बीजेपी के फैसलों में पहले भी कई बार देखा जा चुका है कि जिस नेता की जमीनी पकड़ मजबूत होती है, उसे जल्दी टिकट मिल जाता है. दतिया से विधानसभा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने राज्य में आवासीय परियोजना को लोगों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है. बीजेपी में आशुतोष तिवारी कोई नया नाम नहीं है, बल्कि वे छात्र जीवन से ही RSS के लिए सक्रिय रहे हैं.
नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी
अब दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. आपको बता दें कि यह सीट नरोत्तम मिश्रा का गढ़ भी मानी जाती है. इस सीट से नरोत्तम कई बार विधायक भी रह चुके हैं. इस बार टिकट के बदलाव के बाद नरोत्तम के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. टिकट न मिलने के कारण उनके समर्थकों ने सड़क को भी जाम कर दिया, जिससे पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में कोर्ट सख्त! आरोपी की कस्टडी पर पुलिस को फटकार; दिए ये निर्देश…
