राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, भीलवाड़ा जिले के आलोली गांव गंगापुर थाना क्षेत्र में कुछ श्रमिक काम खत्म करके अपने गांव माधोपुरा लौट रहे थे. शादी समारोह से वापस आते समय चारों अपने साथ शराब समझकर बर्तन थोने वाला लिक्विड भी उठा कर ले आए थे. हालांकि, चारों में से किसी को भी पता नहीं था कि जिसे वह शराब समझकर अपने संग लाए है. वहीं, उनकी मौत का कारण बन जाएगा.
क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चारों देर रात काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे. घर लौटने के बाद सभी ने शराब समझकर लाए हुए बर्तन धोने वाले लिक्विड को पिया था. बर्तन धोने वाले में अनेकों खतरनाक रसायन होने के कारण चारों की देर रात में ही तबीयत खराब होना शुरू हो गई थी, जिसके बाद तीन को गंगापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, एक महिला को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही सभी की मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है.
शादी समारोह में लिया था बर्तन धोने का ठेका
चारों की पहचान की जा चुकी है. रतन जिसके पिता मसरिया कंजर, जमनी देवी जिसका पति शंकर कंजर, बदामी देवी और सुशीला देवी के नाम से चारों की पहचान की गई है. जानकारी के अनुसार चारों ने शैतान सिंह नामक युवक के घर में शादी समारोह के दिन पर बर्तन धोने का ठेका ले रखा था. जहां उन्होंने शराब की लालच में बर्तन धोने वाला लिक्विड ले लिया था.
पुलिस ने दी परिवार के सदस्यों को जानकारी
पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों को बुला कर अन्य जानकारी को इक्ट्ठा किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस को पहली दृष्टि से मामला शराब समझकर केमिकल पीकर मृत्यु होने का लग रहा है. आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग लगेगी.
ये भी पढ़ें: होली से पहले धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी, जानें किसे कितना लाभ?
