बिहार की जनता के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की घोषणा की है. 9 जुलाई 2026 को हुई बैठक में इसकी चर्चा हुई है. राज्य में नए राशन कार्ड और अन्य कई योजनाओं की सुविधाओं पर इस बैठक में विस्तार से बातचीत की गई है. यह बैठक लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में हुई है, जिसमें केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी मौजूद थे. इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्य विभाग की योजनाओं की जांच करना था.
सभी अधिकारियों को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है कि सभी लोगों का पूरा रिकार्ड तैयार किया जाए, ताकि सभी लोग सरकारी योजना का लाभ उठा पाए. कोई भी इन योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ की समीझा की है. मुख्यमंत्री ने बिहार के ऑनलाइन राशन वितरण करने वाली व्यवस्था की भी भर-भर के तारीफ की है. उन्होंने अनाज को सुरक्षित रखने के लिए स्मार्ट वेयरहाउस पर ज्यादा जोर दिया है. राशन वितरण की नियमित निगरानी और लोगों को सम्मान के साथ राशन मिले इसकी नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए है.
अधिकारियों को दिया सुझाव
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी अधिकारियों से केंद्र सरकार के दिए सुझावों पर मिलकर काम करने के लिए बोला है. सभी विभाग से तालमेल बनाए रखे, ताकि लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. हर योजना में तेजी से काम किया जाएं. साथ ही समय-समय पर उसकी जांच भी की जाएं. सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्राद जोशी का राज्य के विकास में सहयोग और उसकी समीझा करने के लिए धन्यवाद किया है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दुकान के शटर में उतरा करंट, छूते ही बुरी तरीके से झुलसा मासूम… लोगों में गुस्सा
