बिहार के दरभंगा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. जिसके बाद 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
दरभंगा मामले में 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर FIR
बिहार में हुए दुष्कर्म मामले के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई हैं. बिहार के दरभंगा जिले में हुए 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले ने अब तेजी पकड़ ली है. इस घटना के बाद में लोगों ने विरोध किया और इसके बाद हिंसा का रूप ले लिया. मामले के विरोध में हुई हिंसा और पुलिस के ऊपर पथराव के मामले में 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है.
6 साल की बच्ची के दुष्कर्म
यह FIR विश्वविद्यालय पुलिस ने थानाध्यक्ष के बयान पर लिखी है. इस मामले के बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है. पूरी घटना शनिवार रात की है. आपको बता दें कि आरोपी विकास महतो तालाब किनारे खेल रही 3 बच्चियों में से एक बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ ले गया था. इस दौरान बाकी बच्चियों ने उसे ले जाते देखा था, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ.
खून से लथपथ मिला बच्ची का शव
आरोपी पड़ोसी था, जिस कारण किसी को उसके ऊपर शक नहीं हुआ था, लेकिन जब देर रात बच्ची वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसको ढूंढ़ना शुरू किया. जिसके बाद तालाब किनारे बच्ची का शव खून से लथपथ मिला. जिसके बाद जब इस मामले की खबर रविवार को फैली, तो गुस्साएं लोगों ने बेला मोड़ के पास में सड़क को जाम कर दिया. जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग को लेकर पुलिस के ऊपर पथराव किया और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए.
पुलिस कर रही मामले की जांच
जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया. इस मामले में 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है. जिसके बाद पुलिस ने रविवार रात में 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप कांड: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार
