Haryana: फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि आतंकी अब्दुल रहमान जेल में बंद था लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि उसकी अब जेल में हत्या कर दी है. अब्दुल रहमान के सिर पर जोरदार तरीके से वार करके उसकी हत्या की गई है. घटना जेल के अंदर में देर रात में हुई है. इस मामले के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
किसने की हत्या
जानकारी के अनुसार आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या का आरोप उसी जेल के कैदी पर लगाई गई है. कैदी का नाम अरुण चौधरी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क हो चुका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
कौन है अरुण चौधरी
अरुण चौधरी को हत्या के आरोप में जेल में डाला गया था. जानकारी के अनुसार पहले वह जम्मू कश्मीर की जेल में बंद था लेकिन बाद में उसे फरीदाबाद की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. हालांकि, अभी पुलिस को उस पर शक है. पूरी जांच के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जाएगा. हालांकि, पुलिस अभी जांच में लगकर ये सोचने में लगी हुई है कि आखिर इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दिया गया था. साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसके अलावा कितने लोग इसमें शामिल थे.
किस चीज के आरोप में था बंद
अब्दुल रहमान को फरीदाबाद के पाली गांव से 2 मार्च को गुजरात ATS और फरीदाबाद पुलिस ने मिलकर पकड़ा था. दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि 19 साल का अब्दुल रहमान अयोध्या में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने वाला था. इसके अलावा उसके पास से 2 बम को भी बरामद किया गया था.
ये भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, इन शर्तों पर किया गया रिहा
