बिहार के आरा जिले में ऑनलाइन चालान से नाराज ऑटो चालक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. हालांकि मौके पर मौजूद ऑटो चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया.
ऑटो चालक ने लगाई आग
बिहार के आरा जिले से झाझकोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ऑटो ड्राइवर ने सभी के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की. पूरा मामला शनिवार रात को टाउन थाना क्षेत्र के पुराना पुलिस लाइन मोड़ का है. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक ऑनलाइन चालान के कारण नाराज था. नाराज ऑटो चालक ने अपने ही ऑटो से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली.
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हालांकि मौके पर मौजूद दूसरे ऑटो चालकों की मदद से हादसा होने से टल गया. वहां मौजूद दूसरे ऑटो चालकों ने किसी तरह से आपको बुझाया और घायल ऑटो चालक को तुरंत ही इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल ऑटो चालक की पहचान टाउन थाना इलाके के नाला मोड़ निवासी राजा कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि राजा कुमार ऑटो चलकर अपना अपने परिवार का पेट पालते हैं.
परिजनों ने बताई वजह
राजा कुमार के परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उनके ऑटो का लगभग 9 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया था. जिसके बाद में किसी तरह से उसका भुगतान कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद में शनिवार को फिर से उसका 7 हजार रुपए का चालान कट गया. जिसके बाद ऑटो चालक बुरी तरह से टूट गया. आर्थिक तंगी और बढ़ते हुए बोझ के कर चलते हैं उसने यह खौफनाक कदम उठाया.
परिजनों ने प्रशासन पर उठाये सवाल
राजा कुमार के परिजनों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वे लोग बेहद गरीब हैं. ऑटो को उन लोगों ने किश्तों पर लिया है. ऐसी परिस्थिति में बार बार इस तरह से भारी रकमों में चालान काटना उनके लिए भारी बोझ बन जाता है. उनका कहना है कि ऐसे में ऑटो चालकों के पास आत्महत्या के आलावा और कोई रास्ता नहीं रह जाएगा. फिलहाल इस पूरी घटना के बाद में ऑटो चालक राजा कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
