बिहार के औरंगाबाद से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, औरंगाबाद के खुटहन गांव के हसपुरा थाना क्षेत्र में एक चाचा ने अपने तीन भतीजी-भतीजा की गला काटकर हत्या कर दी है. इस मामले के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है.
मृत बच्चों की पहचान आयुष कुमार (7 वर्ष), अनीश कुमार (10 वर्ष), और अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) के रूप में की गई है. मामला 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार की बताई जा रही है. बच्चों के पिता का नाम गुड्डू पाल है. वह ट्रेन की पेंट्री में खाना बनाते थे. बच्चों की हत्या की खबर सुनते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा हैं कि अमंत पाल की शादी नहीं हो रखी है.
शुक्रवार के दिन पर वह बाइक से कही गया हुआ था. उसके बाद वह घर वापस और दरवाजा खटखटाने लगा. हालांकि, उस समय भाभी अनीता देवी स्नान के लिए गई हुई थी. इसी कारण से दरवाजा खोलने में काफी देरी हो गई. गेट खोलने के बाद में आरोपी अंदर घर घुसा और तेज आवाज में गाने बजाने लगा. स्पीकर में फुल साउंड से गाना बजाने के बाद में उसने तीनों को एक एक करके कटर मशीन से गला काट दिया. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि तीनों को गला काटने के बाद वह खुद का भी गला काटकर आत्महत्या करने लगा था. तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.
मामले की सूचना हसपुरा थाना के दाउदनगर अनुमंडल एसडीपीओ अशोक कुमार दास को मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी को पास के हसपुरा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. हालांकि, आरोपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत सतर्क! राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-लेवल ग्रुप; हर हालात पर रहेगी पैनी नजर
