धीरे-धीरे सभी बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकाल रहे हैं. हालांकि, ऐसे में CBSE के छात्रों में भी रिजल्ट के निकलने का इंतजार है. वह लोग जो इस साल एग्जाम देने के लिए बैठे थे, सभी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट निकलते देख अपने रिजल्ट के निकलने का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि CBSE कब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकालने वाले है, तो यह खबर आपके लिए है. आइए जानते हैं.
संभावना जताई जा रही है कि हमेशा की तरह CBSE इस बार भी रिजल्ट मई के आसपास में ही जारी करने वाला है. रिजल्ट के निकालने के बाद उसे आप ऐप के जरिए भी आसानी से निकाल सकते हैं. साथ ही DigiLocker और SMS की मदद से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आज हम आपको रिजल्ट निकालने के अलग-अलग तरीके बताने वाले हैं.
बता दें कि पास छात्र को कम से कम हर विषय में 33 % अंक को प्राप्त करना जरूरी होता है. आपको हर विषय यानी कि जिन विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों है, दोनों में 33 प्रतिशत अंकों का होना जरूरी है. हालांकि, कई बार एक दो नंबर से फेल होने वाले छात्र को CBSE ग्रेस मार्क्स देकर भी पास कर देती है.
CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना है. उसके बाद में होमपेज में CBSE 10th Result 2026/CBSE 12th Result 2026 वाले ऑप्शन को क्लिक कर देना है. इसके बाद उसमें पूछे जाने वाली सारी जानकारी को भरिए. सारी जानकारी को भरने के बाद में आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
DigiLocker से चेक करने का तरीका
आपको सबसे पहले DigiLocker ऐप पर लॉगिन करके मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN को भरना है. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद में Issued Documents सेक्शन में जाना है. इसके बाद आपको CBSE Class 10 Marksheet 2026/ CBSE Class 12 Marksheet 2026 वाले ऑप्शन को क्लिक करना है. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डाले. सभी डिटेल भरने के बाद में आपको मार्कशीट मिल जाएगी.
हालांकि, इसके अलावा CBSE ने SMS सर्विस भी रिजल्ट चेक करने के लिए निकाला हुआ है. विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि अधिकारिक वेबसाइट से ही सारी जानकारी लें.
ये भी पढ़ें: अपने ही चाचा ने उजाड़ दिया घर का चिराग: भतीजा-भतीजी का गला काट ले ली जान
