Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शूरू कर दी है. बसपा नेता नौशाद अली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी ने उन्हें चार महत्वपूर्ण मंडल जिनमें कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
आकाश के ससुर को क्या मिली जिम्मेदारी
आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली का मुख्य केंद्रीय प्रभारी बनाया है. पूर्व सांसद गिरीश चंद्र को उत्तराखंड और राजाराम को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है.
कौन है नौशाद अली?
नौशाद अली मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं. वह लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हुए हैं. वे पार्टी प्रमुख मायावती के खास नेताओं में से एक हैं. बीएसपी सरकार के दौरान उन्हें एमएलसी बनाया गया था और दर्जा प्राप्त मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई थी. नौशाद अली ने 2019 में हमीरपुर उपचुनाव और 2017 में अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र (अमरोहा के मतदाता) से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. वे बहुजन समाज पार्टी के एक सक्रिय सदस्य के रूप में जाने जाते हैं, जो राज्य में पार्टी के एजेंडे को बढ़ावा देने में शामिल रहे हैं
चार बड़े और राजनीतिक रूप से अहम मंडलों की जिम्मेदारी देना इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व को नौशाद अली के अनुभव और संगठन क्षमता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है. बताया जा रहा है कि वे जल्द ही इन मंडलों में बैठकें कर संगठन की समीक्षा करेंगे और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाएंगे.
ये भी पढ़ें: लेक्चरर बनने का सुनहरा अवसर, 355 पदों पर JPSC की बंपर भर्ती! जानें फार्म को भरने की अंतिम तिथि
