बुलंदशहर के खुर्जा में मस्जिद की दीवार गिरने की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. बता दें कि अभी के समय में बारिश के कारण हर जगह पर हालत काफी खराब है. जगह-जगह पानी भरा हुआ है. लोगों के आम जनजीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है. कभी दिल्ली में तो कभी महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग गिरने की की खबर सामने आ रही है.
भारी बारिश से गिरी मस्जिद की दीवार
बता दें कि बुलंदशहर के खुर्जा गांव के मुंडाखेड़ा गांव में मस्जिद की दीवार गिर गई है. कई लोग इस हादसे की चपेट में आ गए. दो लोगों की मलबे में दबने की वजह से मौत भी हो गई है. कई घायल लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है. हादसे की चपेट में आने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. दीवार गिरने की खबर सुनते ही सभी ग्रामीण लोगों को मलबे से निकालने में जुट गए.
दो लोगों की मलबे से दबने से मौत
मामले की सूचना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और सीओ को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य को शुरू किया गया. घायल परिवार मस्जिद की दीवार के सहारे टैंट लगाकर वहां रह रहा था. मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय अधिकारी मस्जिद के मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश करते दिखाई दिए थे. एक दिन पहले भी दिल्ली के हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. लगातार बिल्डिंग गिरने की खबर से देशभर में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है.
बारिश के कारण बिल्डिंग गिरने जैसी खबर बार-बार सामने आती रहती है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से कच्चे मकान में न रहने की सलाह दी है. साथ ही किसी भी कच्ची दीवार के इर्द-गिर्द रहने न रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! दादी बनी पोते की कातिल… शव मिलने के बाद खुला राज
