अकसर गांवों में दादी अपनी बहू से पोते का न जन्म दे पाने के लिए लड़ती है. घरों में होने वाले झगड़ों में से सबसे अहम मुद्दा यही होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आई इस घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, भागरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी गांव में एक दादी ने अपने पोते को जान से मार दिया है. शुरू में मामला लापता होने का लग रहा था, लेकिन बाद में पूरा मामला खुला है.
दादी ने मारा पोते को
दरअसल, 6 जुलाई की सुबह में 4 वर्षीय सिदार्थ घर से अचानक गायब हो गया था. परिवार लगातार उसे ढूंढता रहा, लेकिन कही भी उसका कोई नामोनिशान नहीं मिला था. माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. माता-पिता के साथ में दादी भी अपने पोते को ढूंढने का नाटक बड़े ही अच्छे से करते दिखाई दे रही थी. माता-पिता के मन में इस बीच बच्चे के साथ में अनहोनी का डर सता रहा था. हालांकि, उनका यह डर सही निकाला. दरअसल, 8 जुलाई की सुबह में घर से केवल 50 मीटर की दूरी पर बच्चे का शव मिला. बच्चे का शव काफी बुरी हालत में था. शव पूरी तरीके से सड़ा हुआ था. शव की बदबू दादी के कमरे से भी आ रही थी.
मौका पाकर फरार होने की कोशिश
बच्चे का शव मिलते ही दादी तुरंत मौका पाकर फरार हो गई. हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दादी को 4 किलोमीटर की दूरी पर धर दबोचा. बच्चे के पिता जामवंत कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि जन्म से पहले ही मां पोते के खिलाफ थी. घर में इस बात को लेकर हर समय झगड़े भी होते रहते थे. दादी को हिरासत में ले लिया गया. सख्ती से पूछताछ कर इस घटना को अंजाम देने के पीछे की वजह भी पूछी जा रही है. पिता ने बताया कि दादी ने रात को बताया था कि बच्चा वापस आ गया है, लेकिन सुबह में उसका शव बुरी हालत में मिला है.
ये भी पढ़ें: Bankipur Election 2026: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर पर कसा तंज, कहा- ‘मतदाता बहुरूपियों से सावधान रहें’
