बिहार कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ता दिखाई दे रहा है. पार्टी में कलह के कारण राहुल गांधी के पटना में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को टाल दिया गया है. अब इस कार्यक्रम को पटना की जगह देहरादून शिफ्ट कर दिया गया है.

बिहार कांग्रेस में बढ़ा कलह
पंजाब और गोवा के बाद अब बिहार कांग्रेस में भी अंदरूनी कलह दिखाई देने लगा है. अब राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को पटना की जगह देहरादून में शिफ्ट कर दिया गया है. आपको बता दें कि पहले यह कार्यक्रम पटना में होना तय था, लेकिन हाल में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्षों की बैठक के दौरान आपसी कलह काफी बढ़ गया और इस कार्यक्रम को पटना से टाल दिया गया.
पंजाब में भी जारी आपसी कलह
पटना के बजाय देहरादून में 17 जुलाई को कार्यक्रम कराने के लिए तैयारी की जा रही है. आपको बता दें कि बिहार के साथ पंजाब में भी अध्यक्ष राजा वडिंग बनाम चन्नी-रंधावा के बीच कहल सड़कों पर है. इस कलह को सुलझाने के लिए प्रदेश के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल भी 5 दिन के पंजाब दौरे पर हैं. वहीं गोवा में भी पार्टी के अंदर कलह जारी है.
राहुल गांधी का कार्यक्रम टला
अब गोवा और पंजाब के बाद बिहार में भी कांग्रेस में कलह दिखाई देने लगा है. आपको बता दें कि राहुल गांधी का राजधानी पटना में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने को लेकर तैयारियां की जा रही थीं. अब पार्टी के अंदरूनी कलह के कारण इस कार्यक्रम को पटना की जगह देहरादून शिफ्ट किया गया है. अब 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.
हाल ही में हुई बैठक
बिहार में हाल ही में हुई प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों के साथ जिला अध्यक्षों की बैठक में आपसी कलह काफी बढ़ता हुआ दिखाई दिया है. इसी कलह के कारण राहुल गांधी के कार्यक्रम को भी टाल दिया गया है. अब उनका कार्यक्रम पटना में नहीं होगा.
यह भी पढ़ें- कमरे के दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश! बरामद हुए 10 से ज्यादा कोबरा; परिवार ने खाली किया घर
