CBSE के 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार जल्द ही CBSE 10वीं कक्षा के बच्चों का रिजल्ट घोषित कर सकता हैं. बात करें 12वीं की, तो उनको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है. आइए जानें कब तक निकल सकता है रिजल्ट.
जानकारी के अनुसार CBSE 10वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल 2026 तक निकलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक 12वीं के बच्चों का रिजल्ट निकलने का समय नहीं घोषित नहीं किया गया है. ऐसे में कई बच्चों को नहीं पता कि रिजल्ट कैसे निकालना है. आइए जानते हैं कि रिजल्ट निकलने पर आप कैसे चेक कर सकते हैं.
इस तरीके से करें रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना है. उसके बाद में CBSE 10th Result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. उसमें मांगी जाने वाली सभी जानकारियों को भरे. इसके बाद में फार्म सबमिट कर दे. आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
अगर इंटरनेट की प्रॉबल्म है तो आप इस तरीके से भी चेक कर सकते हैं.
कई बार साइट क्रैश हो जाती है और कई बार लोगों के में इंटरनेट न चलने जैसी समस्या भी होती है. ऐसे में आप चाहे तो SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आपको मैसेज बॉक्स में cbse10 रोल नंबर, सेंटर नंबर और स्कूल नंबर टाइप करना है उसके बाद में 7738299899 नंबर पर भेज देना है. आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
ये भी पढ़ें: सूरत में जैन मुनि के वायरल वीडियो पर विवाद: महिलाओं ने सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
