दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर तुगलकाबाद और जहांगीरपुरी से हंगामे और हल्के तनाव की खबर सामने आई है. हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है.
हनुमान जयंती पर हल्का तनाव
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान 2 अलग-अलग इलाकों से हल्के तनाव की खबर आई है. तुगलकाबाद और जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान हल्का तनाव हुआ है. हालांकि दोनों जगहों पर पुलिस ने सक्रिय रहते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक अब दोनों जगहों पर स्थिति सामान्य है.
तुगलकाबाद में हंगामा
आपको बता दें कि तुगलकाबाद इलाके में शोभा यात्रा जब मस्जिद के पास से गुजर रही थी उस दौरान यहां हंगामे की जानकारी मिली. हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद हालातों को तुरंत ही संभाल लिया. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है, जिसके बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
जहांगीरपुरी में पुलिस ने किया लोगों को डिटेन
तुगलकाबाद के अलावा जहांगीरपुरी के डबल ई ब्लॉक से भी हंगामे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक कुछ लोग यहां बिना परमिशन के ही शोभा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की, तो मौके पर भीड़ बढ़ने लगी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.
सड़क पर पाठ कर रहे थे लोग
जिन लोगों को पुलिस ने डिटेन किया, उनका कहना है कि वे सभी लोग शांति के साथ सड़क पर बैठकर राम नाम का जप कर रहे थे और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. लोगों का आरोप है कि उन्हें न शोभा यात्रा निकालने की परमिशन दी गई और न ही धार्मिक पाठ करने के लिए अनुमति मिली है. फिलहाल जहांगीरपुीर में हल्के तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें- पिता को मिला बेटे की ठगी का खामियाजा! ठगी के बाद अज्ञात लोगों ने युवक के पिता को उठाया; नौकरी के नाम पर ठगे 40 लाख
