फरवरी में CBSE के लाखों बच्चों के एग्जॉम होने वाले हैं. ऐसे में 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे कई समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि सरकार ने इन लोगों का इंतजार खत्म कर दिया है. दरअसल, एडमिट कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है. इसके बिना किसी भी छात्र को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है.
ऑनलाइन करना होगा स्कूल को डॉउनलोड
हालांकि, CBSE ने एडमिट कार्ड को संगम पोर्टल पर जारी कर दिया है. यह पोर्टल इन्हीं कामों के लिए बनाया गया था. हर साल की तरह सीबीएसई द्वारा इसे ऑनलाइन ही जारी किया गया है. हालांकि, छात्र इसे खुद डॉउनलोड नहीं कर सकते है. वह जिस भी स्कूल में पढ़ते है. वहीं, स्कूल उन्हें उनका एडमिट कार्ड देगा. बच्चों को बोर्ड सख्त निर्देश देता है कि वह परीक्षा से पहले ही अपने एडमिट कार्ड की जांच कर लें. ताकि स्कूल प्रबंधन उसे पहले ही ठीक करवाने के लिए आवेदन कर दें.
इन निर्देश का करें सख्ती से पालन
निर्देश में उन्हें साफ तौर पर कहा है कि छात्र अपने एडमिट कार्ड में हर चीज की जांच करें. परीक्षा का नाम से लेकर रोल नंबर तक सभी चीजें वह उसमे चेक कर लें. अगर उन्हें किसी में भी गलती दिखाई देती है. तो तुरंत उसे ठीक करने के लिए स्कूल से संपर्क करें. अगर वह समय रहते इसे ठीक नहीं कराते हैं. तो वह खुद ही इसके जिम्मेदार होंगे.
अधिकारिक साइट से डॉउनलोड करने का तरीका
अगर स्कूल एडमिट कार्ड को डॉउनलोड कर रहे हैं. तो उन्हें सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है. इसके बाद उन्हें होम पर ही संगम पोर्टल का लिंक मिलेगा. जिस पर उन्हें क्लिक करना है. लिंक को खोलने के बाद उन्हें एग्जाम एक्टिविटीज पर क्लिक करना है. इस स्टेप को करने के बाद उन्हें CBSE 10TH 12TH ADMIT CARD 2026 लिंक मिलेगा. उसपर क्लिक करने के बाद उसमें पूछी गई जानकारी को भरना है. जैसे ही आप लिंक पर अपना पूरी जानाकीर को डालेंगे. आपको एडमिट कार्ड मिल जाएगा.
हालांकि, छात्रों को बोला गया है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही न करें, जिससे की उन्हें एग्जाम में बैठने में किसी भी प्रकार की दिक्कत सामने आ जाए. साथ ही एग्जाम सेंटर पर आधे घंटे पहले ही जाने का निर्देश दिया गया है.
