CBSE ने आज 8 जनवरी दिन गुरूवार को KVS और NVS की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी दिया है. KVS यानी केंद्रीय विद्यालय संगठन और NVS यानी नवोदय विद्यालय समिति की परीक्षाएं. ये परीक्षाएं 10 और 11 जनवरी को होने वाली है. वह उम्मीदवार जो इस परीक्षा को देने वाले हैं और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. वह CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बस अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है, जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड आसानी से आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा. PGT, PRT, TGT, टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए यह एडमिट कार्ड वैद्य होगा. PGT की परीक्षा 11 जनवरी को होगी और PRT और JSA की परीक्षाएं 10 जनवरी को होगी.
कैसे करें हॉल टिकट डाउनलोड
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपके पास अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी पिन आदि जैसी जरूरी चीजें होना जरूरी है. इसके बिना आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं.
आपको सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिसयल वेबसाइट पर जाकर KVS/NVS RECRUITMENT 2025 पर क्लिक करना है. उसके बाद आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करें वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
इस चरण को करने के बाद आपको अपना एप्लिकेंट नंबर डालना है और साथ ही साथ पासवर्ड भी डालना है.
सारी डिटेल डालने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आपको अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना है.
एडमिट का प्रिंट जरूर निकलवा लें. एडमिट कार्ड एक की बजाए दो प्रिट निकलवा लें. ताकि आपको परेशानी न हो.
परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
KVS और NVS की 2026 की प्रथम स्तर की परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और इसका अंक 300 होगा. इसके अलावा परीक्षा में नकारात्मक अंक भी किए जाएंगे.
परीक्षा देते समय इन चीजों का रखें ध्यान
- एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा.
- कोई भी एक IDENTITY होना जैसे पेन कार्ड या आधार कार्ड अनिवार्य है.
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह 30 से 45 मिनट पहले ही परीक्षा सेंटर पर जाएं.
- किसी भी तरीके का अनुचित व्यवहार न करें, जिससे आपको परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़े
- अगर आप नकल करते हुए पकड़े जाते हैं. तो हमेशा के लिए परीक्षा से सस्पेंड कर देने की संभावना भी हो सकती है.
