कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, पार्टी ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके पद से हटा दिया है. यह फैसला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद में लिया गया है. इसके लिए दहिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए. आरोप है कि 20 जुलाई को संसद चलो मार्च में भी वह शामिल नहीं हुए थे. इसी कारण से लोगों के मन में उनके लिए कड़वाहट पैदा हुई थी.
क्या था वायरल वीडियो में
जानकारी के मुताबित, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बर्गर खाते दिखाई दिए थे. साथ ही वह प्रदर्शन में कही शामिल होते हुए नहीं दिखाई दिए थे, जिसस पार्टी ने अंसवेदनशील करार दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि हम प्रवक्ता विजेता दहिया के असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. उनका ऐसा वीडियो तब सामने आया है जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर हिंसा का सामना कर रहे थे. पार्टी ने कहा है कि ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है. यह समझदारी की कमी को दिखाता है. हमारे आंदोलन के सिद्धांतों और मूल्यों के भी यह बिल्कुल खिलाफ है. इसी लिए हम विजेता दहिया को उनके अधिकारिक जिम्मेदारी से मुक्त कर रहे हैं.
पार्टी के इस फैसले पर विजेता दहिया का रिएक्शन
वीडियो में बर्गर खाने वाली बात पर विजेता दहिया ने कहा कि आज का ये मुद्दा है कि मैंने यह बर्गर को क्यों खाया था. कोई भी इंसान बर्गर क्यों खाता है? भूख लगने पर वह बर्गर खाता है या जब उसका मन हो, That’s its. ये प्रोटेस्ट नौकरी है क्या?, मुझे इतना अकाउंटेबल होल्ड कर रहे हो. क्यों तुमने इस पोजीशन के लिए मुझे इलेक्ट करा था. सरकार को दोषी ठहराते हो, तुम्हारी इतनी बकवास सोच है कि मुझे नहीं फंसना है. मुझे कोई भी पॉलिटिक्स ही नहीं फंसना है.’
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन में ममता बनर्जी की होगी एंट्री?… सोशल मीडिया पर बयान वायरल
