उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालवीय नगर आग हादसे के संबंध में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से बात की है. दिल्ली में 3 जून की सुबह मालवीय नगर में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ था. दरअसल, यहां पर सुबह 8:30 बजे के आसपास में फ्लरिश स्टे होटल में आग लग गई थी. इस हादसे में 21 लोगों की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इन मरने वालों में कई विदेशी लोग भी मौजूद थे. वहीं, वहां मौजूद एक व्यक्ति की सूझबूझ की वजह से कई लोगों की जान भी बच पाई. मामले की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उत्तराखंड के मूल निवासी शेफ केशव नेगी और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुनी परिवार की आवाज
केशव नेगी की गिरफ्तारी की बाद में उनके परिवार वालों ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई थी. केशव नेगी की बेटी कनिष्का ने सीएम से मामले पर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की थी. परिवार की मदद की गुहार को ध्यान में रखते हुए सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत की हैं.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से की बात
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने फेसबुक पर ट्वीट कर कहा कि ‘दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी से बातचीत हुई है. श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने देंगी और जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी. पूरा विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएगी.’

परिवार से बात कर बढ़ाई हिम्मत
साथ ही सीएम पुष्कर धामी ने पोस्ट में कहा है कि ‘केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया गया है. हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है.’
केशव नेगी पर लगे गंभीर आरोप
दरअसल, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कुक केशव नेगी की लापरवाही की वजह से आग लगी है. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक केशव नेगी इंडक्शन चूल्हे पर चाय और खाने की चीज बना रहे थे. इसी दौरान गर्म तेल गिरा और वहां पर आग लग गई. उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, आग बुझ नहीं पाई. अधिकारियों का कहना हैं कि उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी और मौके से भाग गया.
हालांकि, कई लोगों का कहना है कि कुक का काम खाना बनाना है. होटल में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही इंतजाम करके रखे जाते हैं लेकिन जांच में साफ तौर पर ऐसी चीजों में कमी आई है.
ये भी पढ़ें: पुणे के बंगले में चल रही अवैध पार्टी पर पुलिस का छापा, नशे और शराब के साथ 156 लोग पकड़े गए
