‘घूसखोर पंडित’ फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रही है. बता दे कि इस फिल्म को नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. साथ ही इस फिल्म के अभिनेता मनोज बाजपेयी है. हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. मंगलवार के दिन पर इस मूवी का लोगों के बीच टीजर निकाला गया था.
CM योगी आदित्यनाथ ने दी सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश
जैसे ही मूवी का टीजर आया लोगों के बीच यह तुरंत अपने नाम के कारण विवादों में घिर गई. बता दें कि यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के मेकर्स और नेटफ्लिक्स पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. मूवी के निर्माता और नेटफ्लिक्स पर समाज में आपसी भाईचारे को खतरा और कंटेंट में जाति को लेकर अपमान का आरोप लगाया गया है. हालांकि, इसके बाद नीरज पांडे ने मूवी के प्रमोशनल वीडियो को अभी के लिए हटाने का फैसला लिया है.
मनोज वाजपेयी ने किया ट्विट
इतना सब होने के बाद मनोज वाजपेयी ने भी कई बातें की है. उन्होंने स्टेटमेंट में कहा है कि मैं लोगों की भावना और उनके द्वारा व्यक्त की जाने वाली चिंता दोनों का सम्मान और गंभीरता से सोचता हूं. उन्होंने कहा कि वह एक अभिनेता है. वह फिल्मों में हर किरदार से पूरी तरीके से जुड़ता और उसे अच्छे से निभाता हूं. उनका उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं पर टिप्पणी या उनकी भावनाओं को आहत करने का नहीं था.
फिल्म मेकरस ने प्रमोशनल मटेरियल हटाया
इसके अलावा उन्होंने नीरज पांडे के साथ काम करने के अपने अनुभवों को जाहिर किया है. जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म मेकरस ने प्रमोशनल मटेरियल को हटाने का फैसला लिया है. इससे यह पता चलता है कि जनता की भावनाओं का सम्मान और उन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है.
लोगों के बीच एक्टिंग के लिए पसंद
मनोज वायपेयी लोगों के बीच अपने एक्टिंग के कारण काफी ज्यादा फेमस है. इस मुद्दे के बाद वह लोगों के बीच चर्चे में आ चुके है. हालांकि, इसके कारण फिल्म ही नहीं बल्कि राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. सभी नेता ट्विट कर इस मुद्दे में फिल्म के प्रति अपनी भावना को दर्शाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: राजधानी की सड़कों पर गोलियों की गूंज! आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दरिंदा के पैर में लगी गोली
