केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के किलिमनूर इलाके में स्कूटर की पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. महिला के रिश्तेदार ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. तिरुवनंतपुरम जिले के किलिमनूर इलाके में शुक्रवार को एक मामूली से पार्किंग विवाद खतरनाक हिंसा के रूप में बदल गया. यहां पार्किंग विवाद में एक 34 साल की महिला के ऊपर उसके ही रिश्तेदार ने बुरी तरह से हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
महिला के रिश्तेदार ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक एक 34 साल की महिला के ऊपर उसी के रिश्तेदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. महिला की पहचान सिंधु के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घायल महिला किलिमनूर के पास मौजूद पोंगनाड की निवासी है. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. आपको बता दें कि यह पूरा मामला शुक्रवार सुबह का है.
बेटी को ट्यूशन छोड़ लौट रही थी महिला
शुक्रवार की सुबह के समय पर महिला अपनी बेटी को ट्यूशन सेंटर छोड़कर अपने घर लौट रही थी. महिला अपने स्कूटर से घर लौट रही थी. इसी दौरान महिला ने रास्ते में अपने रिश्तेदार के घर के पास में उसके स्कूटर को खड़ा कर दिया. इसी बात को लेकर महिला और उसके रिश्तेदार मणिकुट्टन के बीच कहासुनी हो गई थी, यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते काफी आगे बढ़ गई और घटना का रूप ले लिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला का आरोप है कि मामूसी कहासुनी के बीच में मणिकुट्टन गुस्से में आ गया और उसके ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में सिंधु नाम की 34 साल की महिला के दोनों हाथों में काफी गंभीर चोटें आई हैं. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मणिकुट्टन इस घटना के बाद से फरार चल रहा है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सनसनीखेज वारदात! 17वीं मंजिल पर खड़े होकर जोड़े हाथ, फिर छलांग लगाकर की आत्महत्या
