Trending video: सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने का दौर जारी है. ऐसे में कभी हंसी वाली रील वायरल होती है. तो कभी दिल को दहला कर रख देने वाली वीडियो वायरल होती है. इसी कड़ी में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रही है. दरअसल, यह हादसा मोबाइल की दुकान में हुआ है. वायरल वीडियो में लड़का अनजाने में मामूली सी गलती करता है और उसके बाद उसे उसका अंजाम इतना बड़ा भुगतना पड़ेगा. ये नहीं पता था.
लिथियम की बैटरी को दांतों से चबा रहा था लड़का
वायरल वीडियो में एक लड़का लिथियम की बैटरी को अपने दांतों से चबाता है. कुछ ही सैंकड में वह बैटरी उस लड़के में मुंह में ही फट जाती है. बैटरी के फटते ही वह व्यक्ति तुरंत उसे अपने हाथ से फेंक देता है, जिसके बाद वह बैटरी दुकान के मालिक के पास चले जाती है, जिसके बाद वह भी डर कर भाग जाता है.
तुरंत भर्ती कराया गया अस्पताल
लड़के को तुरंत गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे वहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा दी जाती है. हालांकि, लड़के को किसी भी प्रकार की ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है. मुंह में इस हादसे के कारण कई गंभीर चोटें लगीं है.
पहले भी बैटरी के कारण हुई घटना
हालांकि, ऐसी घटना पहली बार नहीं बल्कि कई लोग इसकी चपेट में आते है. लोगों को पता ही नहीं होता है कि बैटरी के साथ किसी तरीके के छेड़छाड़ करना उनके लिए हानिकारक हो सकता है.
इन कारणों की वजह से होती है खतरनाक
बता दे कि लिथियम बैटरी में नार्मल बैटरी की तुलना में अधिक एनर्जी होती है. इसके कारण उनके साथ जब भी कोई छेड़छाड की जाती है. यानी की जैसे ही उनके तापमान में चेंज होता है. तो वह अचानक ही फट सकती है. आए दिन इस बैटरी के कारण होनी वाली परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: राजधानी की सड़कों पर गोलियों की गूंज! आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दरिंदा के पैर में लगी गोली
बता दें कि यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनी गई है. thetruth24 ऐसे किसी भी दावों की पुष्टि नहीं करता है.
