cm yogi meeting cow protection: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में पशु तस्करों द्वारा संत की हत्या पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रदेश भर में तस्करी रोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने गोशालाओं में पारदर्शिता लाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें ‘भूसा बैंक’ के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया है.

cm yogi meeting cow protection: Yogi Adityanath ने लखनऊ में अपने आवास पर गौ-संरक्षण और पशु कल्याण को लेकर एक अहम बैठक की. इस बैठक में अधिकारियों के साथ गोशालाओं की स्थिति, गोवंश के स्वास्थ्य और उनकी देखभाल पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गौ-सेवा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सभी अधिकारियों को व्यवस्था मजबूत करने और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए.
बैठक में Mathura की हाल की घटना पर भी गंभीर चर्चा हुई. कोसीकलां इलाके में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर संत की पशु तस्करों ने हत्या कर दी थी. बताया गया कि बाबा तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही पशु तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया. उन्होंने हर गोशाला में ‘भूसा बैंक’ बनाने और हरे चारे की व्यवस्था करने को कहा. किसानों के साथ मिलकर चारे की सप्लाई मजबूत करने की बात कही गई. साथ ही प्राकृतिक खेती से जुड़े लोगों को भी गो-आश्रय स्थलों से जोड़ने के निर्देश दिए. अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और रिपोर्ट देने को कहा गया.
तकनीक के इस्तेमाल पर भी खास ध्यान दिया गया. मुख्यमंत्री ने सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और काम बेहतर होगा. इसके अलावा DBT के जरिए समय पर भुगतान और गोवंश की रोजाना गिनती का रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए. इससे व्यवस्थाएं ज्यादा मजबूत होंगी.
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश में हजारों गो-आश्रय स्थल चल रहे हैं, जहां लाखों गोवंश की देखभाल की जा रही है. सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को इससे जोड़ रही है. गोबर गैस, वर्मी कम्पोस्ट और अन्य उत्पादों के जरिए रोजगार के मौके भी बढ़ाए जा रहे हैं. साथ ही पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गो-संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए.
