international masters league: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का दूसरा सीजन 24 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक भारत के तीन शहरों—मुंबई, वडोदरा और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज समेत 6 देशों के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

international masters league: IML का दूसरा सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट 24 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक खेला जाएगा. मुकाबले भारत के तीन शहरों में होंगे. इनमें Mumbai, Vadodara और Visakhapatnam शामिल हैं. यह लीग एक बार फिर पुराने स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर लाने वाली है. इससे फैंस को पुराने दिनों की यादें भी ताजा होंगी और रोमांच भी मिलेगा.
इस लीग में पहले भी कई बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं. इनमें Sachin Tendulkar, Brian Lara, Chris Gayle, Yuvraj Singh और Kumar Sangakkara जैसे दिग्गज शामिल रहे हैं. पहले सीजन में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब दूसरे सीजन में भी ऐसे ही बड़े नाम देखने को मिलेंगे. फैंस को फिर से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने का मौका मिलेगा.
पहले सीजन की बात करें तो India Masters ने खिताब जीता था. इस लीग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे करीब 246 मिलियन लोगों ने देखा. यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पुरुष टी20 लीग बन गई. इससे साफ है कि लोगों में इस लीग को लेकर काफी उत्साह है.
लीग के कमिश्नर Sunil Gavaskar ने भी सीजन 2 को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि पहले सीजन ने दिखा दिया कि पुराने दिग्गजों का जादू आज भी कायम है. अब दूसरे सीजन में इसे और बेहतर बनाया जाएगा. ज्यादा मुकाबले होंगे, ज्यादा रोमांच होगा और फैंस को और यादगार पल मिलेंगे.
इस बार भी लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी. ये टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करेंगी. सभी मैच बड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे. फिलहाल पूरा शेड्यूल, टीमों के खिलाड़ी और टिकट से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी. लेकिन इतना तय है कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट फैंस के लिए फिर से एक बड़ा त्योहार बनने वाला है.
