Meerut News: वैसे तो उत्तर प्रदेश ने कई माफिया और गैंगस्टर देखे, लेकिन बदन सिंह बद्दो का नाम आज भी खौफ का दूसरा नाम माना जाता है. उम्रकैद की सजा, 5 लाख का इनाम और 4 राज्यों में 47 से ज्यादा मुकदमे, इसके बावजूद भी बद्दो आज भी कानून की पकड़ से बाहर है. उसकी फरारी के मामले में बड़ा अपडेट आया है. कोर्ट ने कुख्यात बदन सिंह भद्दों के खिलाफ स्थाई वारंट स्थाई वारंट जारी किया है. वारंट जारी होने के बाद पुलिस कभी भी बद्दो को अरेस्ट कर सकती है.
कहां छिपा है बद्दो?
बदन सिंह बद्दो 2019 से फरार चल रहा है. बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर एक्टिव है. बदन सिंह बद्दो मेरठ के एक होटल से फरार हुआ था. मेरठ पुलिस पहले भी बदन सिंह के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस जारी किया था. मेरठ के मुकुट महल से फरार होने के बाद से बद्दो का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस को शक है कि वह मलेशिया में छिपा हो सकता है. तमाम कार्रवाइयों के बावजूद यूपी का यह मोस्ट वांटेड डॉन अब भी कानून की गिरफ्त से बाहर है.
4 राज्यों में मुकदमे दर्ज
मेरठ निवासी बदन सिंह बद्दो के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में हत्या, रंगदारी, अवैध कब्जा, हथियार तस्करी और आपराधिक साजिश जैसे 47 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसका पहला मुकदमा साल 1988 में दर्ज हुआ, जब जमीन विवाद में उसने मेरठ के कोतवाली बाजार में राजकुमार नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी.
10 अगस्त 1996 को बद्दो ने मेरठ के टीपीनगर में वकील रविंद्र सिंह की हत्या कर दी. बताया गया कि एक दिन पहले हुए थप्पड़ की बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने यह किया. इसी मामले में 31 अक्टूबर 2017 को नोएडा कोर्ट ने बद्दो को उम्रकैद की सजा सुनाई, जो अब तक उसके खिलाफ एकमात्र सजा है.
ये भी पढ़ें: हर साल 15 लाख! तेजी से बढ़ रहे कैंसर मरीजों की संख्या, जानें क्या है इनके शुरुआती लक्षण
