देशभर में कैंसर के मामले में तेजी देखी गई है. दरअसल, अभी के समय में सभी लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं. भारत जैसे देश में तो लोगों को हर चीज का इलाज खुद ही करने की आदत होती है. इन्हीं कारणों से वह शुरुआती लक्षणों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण कई सालों बाद जब उन्हें पता लगता है कि उन्हें कैंसर है. तो वह अंतिम समय में इसे जान पाते हैं. लास्ट स्टेज में पता लगने के कारण उनके शरीर पर किसी भी तरीके का इलाज असरदार नहीं हो पाता है.
कितनी तेजी से बढ़ रहा कैंसर-रिपोर्ट से जानें
बता दें कि 2024 में एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें सामने आया था कि हर वर्ष देश में 15 लाख से भी अधिक केस सामने आ रहे हैं. भारत में लोगों की किसी भी बीमारी को नजरअंदाज करने वाले तरीके के कारण कैंसर लास्ट स्टेज पर पहुंच जाता है. इसी कारण से बड़ी संख्या में युवा भी इस बीमारी से ग्रस्त होते हुए दिखाई दे रहा है. पूरे दुनिया में भारत कैंसर के top 3 देशों में आ चुका है.
क्या है इसके शुरुआती लक्षण
डॉक्टरों का कहना है कि कैंसर के लक्षण शुरू में समझ नहीं आते हैं. इसी कारण से वह उन समस्या को आम समझकर इग्नोर कर देते है. आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं.
इसमे सबसे पहला थकान रहना है. ये थकान शरीर में बिना काम किए भी रहती है.
पेट में बार-बार कब्ज होना और हर समय मल मूत्र करते समय समस्याएं आना.
कई बार लोगों का वजन भी कम होने लगता है.
साथ ही भूख कम होना भी इसके बड़े संकेतों में से एक है.
शरीर में किसी भी जगह पर अचानक से गांठ आ जाना और उसमें दर्द भी न देना.
डॉक्टरों द्वारा सलाह दी जाती है कि ऐसी समस्याओं को इग्नोर नहीं करना चाहिए. अगर आप में ये समस्या बनी रहती है. तो तुरंत ही इसकी जांच करवा लें.
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
