बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं, लेकिन इसी बीच सोनू सूद से लेकर तेजप्रताप यादव तक उनकी सपोर्ट में आ गए हैं. एक्टर और नेता ने X पर पोस्ट करके राजपाल यादव की मदद की और दूसरों से अपील की है.
एक्टर ने कहा था मेरा कोई दोस्त नहीं
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद में उन्होंने सरेंडर किया था. राजपाल के ऊपर चेक बाउंस का केस चल रहा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, कि उनके पास न कोई दोस्त है और न ही पैसे हैं. उन्होंने कहा था कि वह अकेले हैं और इस मुश्किल घड़ी में खुद ही संभालना होगा. जिसके बाद एक्टर सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए सबसे अपील की है.
राजपाल की सपोर्ट में आए कई लोग
राजपाल यादव की सपोर्ट में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आए हैं और उन्होंने एक्टर की मदद करने के लिए सभी से अपील की है. इसी लिस्ट में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने बॉलीवुड एक्टर को 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद की है. तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर भी पोस्ट किया था.
तेजप्रताप यादव ने की 11 लाख की मदद
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है.

तेजप्रताप यादव ने किया पोस्ट- https://x.com/TejYadav14/status/2021147766102323320?s=20
तेजप्रताप यादव ने इसी पोस्ट में आगे लिखा कि मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं. राजपाल यादव की सपोर्ट में इसी क्रम में एक्टर सोनू सूद ने भी X पोस्ट किया है. आपको बता दें कि तोजप्रताप यादव की तरफ से की गई आर्थिक मदद राजपाल के प्रति पहली मदद है.
सोनू सूद ने किया X पर पोस्ट

सोनू सूद ने किया पोस्ट- https://x.com/SonuSood/status/2021087424127041736?s=20
तेजप्रताप से पहले एक्टर सोनू सूद ने भी X पर एक पोस्ट किया था. सोनू सूद ने लिखा था कि राजपाल यादव वो एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कई सालों तक यादगार भूमिकाएं दी हैं. टैलेंट के कारण नहीं बल्कि समय खराब होने के कारण कभी-कभी लाइफ अनफेयर हो जाती है. उन्होंने लिखा कि वे मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह समय हम सब के एकजुट होने का है. उन्होंने लिखा कि एक छोड़ा-सा साइनिंग अमाउंट, जो अभी देकर आगे काम के बदले में एडजस्ट हो सकता है. उन्होंने लिखा कि यह चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान के तौर पर है. उन्होंने लिखा कि जब हमारी इंडस्ट्री का कोई सदस्य मुसीबत से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री तो याद दिलाना होता है कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम साबित करते हैं कि सिर्फ इंडस्ट्री नहीं, बल्कि उससे बढ़कर हैं.
आखिर क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि जिस मामले में राजपाल यादव जेल गए हैं. वह मामला साल 2010 का है. उस समय उन्होंने फिल्म अता पता लापता का निर्देशन किया था और उसके कारण उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपयों को उधार लिया था. जिसके बाद फिल्म चल नहीं पाई और राजपाल उनके पैसे वापस नहीं कर पाए. इसी सिलसिले में कंपनी ने उनके खिलाफ केस कर दिया था और चेक बाउंस का आरोप भी लगाया था. जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा और उन्हें कई नोटिस भी भेजे गए. पैसों को थोड़-थोड़ा करके देने के लिए किश्तों को भी तय किया गया, लेकिन फिर भी राजपाल पैसे वापस नहीं कर पाए. बताया जा रहा है कि अब वह रकम 5 करोड़ से बढ़कर 9 करोड़ हो गई है.
यह भी पढ़ें- जुड़वा बहन से आए 2 नंबर कम, तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या, हर साल क्लास में टॉप करती थी तांद्रा
