राजपाल यादव मूवी में अपने हास्य किरदार के कारण लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं. हाल ही में वह काफी ज्यादा सुर्खियों में है. दरअसल, राजपाल यादव द्वारा 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था. हालांकि, उनको दिए गए समय सीमा से पहले वह राशि को जमा कर पाने में असमर्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर कर देने का आदेश जारी किया गया था. इन सब के बाद सोनू यादव राजपाल यादव की मदद करने को हाथ बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
सोनू सूद ने कहा कि मेरी फिल्म का बनेंगे हिस्सा
सोनू सूद ने ऐसे मुश्किल समय में राजपाल यादव की मदद करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा है कि राजपाल यादव ने इंडस्ट्री में सालों तक ऐसे किरदार और काम किया है, जिससे कोई भूल नहीं सकता है. वह एक गिफ्टेड एक्टर है. हालांकि, कभी-कभी जिंदगी में बुरा समय आता है, जिससे कई बार अनफेयर लगने लगता है. साथ ही उन्होंने कहां कि ऐसे समय में किसी को भी उनका हाथ नहीं छोड़ना नहीं चाहिए बल्कि उनके साथ खड़े रहना चाहिए. इसी कारण से अब मैंने ये फैसला लिया है कि अब वह मेरी फिल्म का हिस्सा बनेंगे. अगर हम में से कोई भी ऐसे समय से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री के लोगों को उन्हें याद दिलाना चाहिए कि कोई भी अकेला नहीं है. हम सब परिवार है. इसी लिए भविष्य के काम के लिए दिया जाने वाला साइनिंग अमाउंट सम्मान की तरह लिया जाना चाहिए न कि वह दान होता है.
कोर्ट में किया सरेंडर
दरअसल, चेक बाउंस मामले में वह इतना ज्यादा मुश्किल में आ गए कि उनके पास किसी भी तरह की मदद न होने के कारण उन्होंने कोर्ट के आदेश पर संरेडर कर दिया है. बता दें कि राजपाल यादव ने कोर्ट में सरेंडर करने की समय सीमा को बढ़ाने की मांग भी की थी. उन्होंने उसके लिए अर्जी दायर की थी. उन्होंने कहा है कि सर मैं क्या करूं अब. मेरे को कई उपाय नहीं दिख रहा है. मैं अकेला हूं यहां पर. मेरा कोई दोस्त नहीं है. न ही मुझे इसके लिए कोई उपाय दिख रहा है. इन सभी चीजों से मुझे अकेले ही निपटना पड़ रहा है.
हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहां है कि अब इस मुद्दे पर नर्मी दिखाने का कोई कारण नहीं बनता है. राजपाल यादव को सरेंडर करने के लिए दो दिन का समय मिला था, लेकिन वह बॉम्बे में है. इसी कारण से अब कोई भी नर्मी नहीं दिखाई जाएगी. अभी के समय में वह इसी वजह से तिहाड़ जेल में बंद है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मुद्दे का किया निपटारा! बदल दिया मूवी का नाम, आदेश जारी
