पश्चिम बंगाल के बाकुंडा जिले में 11वीं की छात्रा के उसकी जुड़वा बहन से 2 नंबर कम आए. जिसके कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक मृत छात्रा तांद्रा अपनी क्लास की टॉपर थी और हर बार फर्स्ट आती थी.
2 नंबर कम आने पर की छात्रा ने आत्महत्या
पश्चिम बंगाल से एक दुखद घटना सामने आई है. बांकुड़ा में 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक परीक्षा में छात्रा के उसकी जुड़वा बहन से 2 नंबर कम थे. बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ने में काफी तेज थी और वह अपनी क्लास में हर बार टॉप करती थी, लेकिन इस बार उसके 2 नंबर उसकी वहन से कम आए थे. जिसके बाद उसने आत्मत्या कर ली.
परिवार में सोक का माहौल
यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के बाकुंडा जिले का है. इस घटना के बाद में पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. इस हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या इसलिए कर ली क्योंकि उसके परीक्षा में दूसरी बहन से 2 नंबर कम आए थे. मृत छात्रा की पहचान तंद्रा बागड़ी के रूप में की गई है.
हर साल क्लास में टॉप करती थी तांद्रा
बताया जा रहा है कि तंद्रा बागड़ी अपने परिवार के साथ में बाकुंडा के शासपुर इलाके में रहती थी. छात्रा की एक जुड़वा बहन भी है, जिसका नाम तिथि बताया जा रहा है. दोनों बहनें शासपुर के डीएनएस हाई स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती थीं. बताया जा रहा है कि दोनों बहनें बचपन से ही एक स्कूल में पड़ रही थीं. परिवार ने बताया कि तांद्रा हर साल अपनी बहन से ज्यादा नंबर लाकर क्लास में टॉप करती थी.
इलाज के दौरान हुई छात्रा की मौत
तांद्रा की बहन क्लास में दूसरे नंबर पर आती थी. इसी के चलते दोनों बहनों के बीच कंपटीशन चल रहा था. जब 11वीं क्लास का रिजल्ट आया तो, तिथि के 2 नंबर तांद्रा से ज्यादा आ गए. जिसके बाद छात्रा ने घर पर स्कूल का दुपट्टा गले में डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन परिजनों ने उसे देख लिया और रोका. परिजनों ने घायल छात्रा को तुरंत ही इंडस अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत बिगड़ते देख बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
