बस्ती के कटरा मुहल्ले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक गिरोह ने दिनदहाड़े भरे हुए गैस सिलेंडर को अपना निशाना बनाया है. मामले के बाद में पूरे इलाके में तहलका मच गया है. एक तरफ जहां लोग घर में अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित रहते थे. तो वहीं अब उन्हें गैस सिलेंडर को चोरी होने से बचाना पड़ रहा है.
मौका देखते ही सिलेंडर उठाकर फरार
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल पाल ने बताया कि गैस एजेंसी की लंबी लाइन में लगकर उन्होंने नया सिलेंडर लिया था. सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने गैस सिलेंडर को थोड़ी देर के लिए बाहर रखा था. हालांकि, उन्हें यह नहीं पता था कि ऐसा करना उनपर भारी पड़ने वाला है. दरअसल, एक युवक बड़े ही आराम से आंगन में प्रवेश करता है और मौका देखते ही सिलेंडर उठाकर भाग जाता है.
स्थानीय लोगों में गुस्सा
मौके के बाद घटना की सूचना तुरंत कोतावली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देख कर चोरों की पहचान करने में लग गई है. साथ ही आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है. अधिकारियों ने सभी को सूचना दी है कि वह अपने घर में सभी चीजों का सुरक्षित रखे. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद में आक्रोश का माहौल है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने वाले खजान दास, पढ़िए विधायक से कैबिनेट मिनिस्टर बनने तक का सफर
