उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक अजीब मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक व्यक्ति के भरोसे को जीतकर फायदा उठाने का मामला सामने आया है. मामला गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है.
दरअसल, कविनगर में एक लड़की ने पहले एक युवक का भरोसा जीतकर उसको डेट पर बुलाया. स्थान युवती ने ही तय किया था. पीड़ित का नाम बलवंत सिंह है. वह फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का निवासी है. युवती ने बलवंत को गौर सिटी के आसपास में बुलाया. युवक को शुरू में शक हुआ, लेकिन युवती पर भरोसा होने की वजह से वहां चला गया.
वहां पहुंचने के बाद में आरोपी महिला उसे ईगल हॉउस रेस्तरां में लेकर गई, जहां पर उसने लड़के की बिना किसी सहमति के खाना ऑर्डर करना शुरू कर दिया. अंत में पता लगा कि बिल 15 से 18 हजार का आ गया था. युवक ने इतना बिल देने से मना कर दिया, जिसके बाद में वहां 4 लोग आए और जमकर युवक के साथ में मारपीट की गई. युवक के साथ में करीब 20 मिनट तक मारपीट की गई.
हालांकि, युवक ने पैसे देने से फिर भी मना कर दिया तो उसपर और दबाव डाला गया. हालांकि, किसी तरह वहां से भाग गया और पुलिस के पास पहुंच गया. पीड़ित ने बताया कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही जांच करने की कोशिश की जा रही हैं कि इसके पीछे कोई संगठित गैंग तो नहीं है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: दादरा नगर हवेली में भीषण हादसा! नाइट्रोजन गैस सिलेंडर विस्फोट से 4 की मौत, 6 घायल
