उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कैंट इलाके में एक स्कूल के पीछे की गई है.

देहरादून में सैक्स रैकेट का खुलासा
उत्तराखंड में पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. देहरादून पुलिस ने कैंट इलाके में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार मामले में खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में किशन नगर एक्सटेंशन में एक स्कूल के पीछे छापेमारी की और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 3 महिलाओं को रेस्क्यू किया है.
मौके से 2 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस दौरान मौके से एक कार और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एसएसपी देहरादून को सूचना मिली थी, जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान स्कूल के पीछे 3 महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध हालत में मिले. जिसके बाद पुलिस ने मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया.
किराए के मकान में चल रहा था धंधा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 42 साल के आशीष कुमार पांडे और 50 साल के जंग बहादुर के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से बरामद स्विफ्ट कार को सीज कर दिया है. पुलिस ने बताया कि आशीष पांडे इस तरह के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक देह व्यापार का धंधा किराए के मकान में चल रहा था.
महिलाओं का कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण
पुलिस ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका की जांच भी की जा रही है. फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है. मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गई 3 महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. इस मामले में पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- केरल मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला! वीडी सतीशन के नाम पर लगी मुहर; खत्म हुआ CM फेस का सस्पेंस
