Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यात्रा तेज और सस्ती हो गई है. उत्तराखंड रोडवेज ने वॉल्वो और एसी बसों के किराए घटा दिए हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. कम किराया और लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ समय की बचत यात्रियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
देहरादून: देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) के पूरी तरह खुलने के बाद न केवल यात्रा का समय घटकर मात्र 2.5 से 3 घंटे रह गया है, बल्कि किराए में भी 25% तक की कटौती की गई है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. इसके बाद इस मार्ग को सार्वजनिक परिवहन के लिए खोल दिया गया. एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही यात्रा का समय काफी घट गया है. जहां पहले देहरादून से दिल्ली पहुंचने में लगभग पांच घंटे लगते थे, वहीं अब यह दूरी करीब तीन घंटे में तय की जा रही है.
यात्रियों को समय और किराए में राहत
देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद अब बस यात्रियों को न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि किराए में भी उल्लेखनीय कमी की गई है. उत्तराखंड परिवहन निगम ने वाया एक्सप्रेसवे संचालित बसों के किराए में करीब 25 प्रतिशत तक कटौती कर दी है, जिससे यात्रियों का सफर पहले से अधिक किफायती हो गया है.एक्सप्रेसवे से बस सेवा के बाद यात्रियों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जिसके बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिली है.
जानें अभी का किराया कितना है?
नई दरों के मुताबिक, वोल्वो बसों का किराया ₹945 से घटाकर ₹709, AC बसों का किराया ₹814 से घटाकर ₹557 और साधारण बसों का किराया ₹620 से घटाकर ₹355 कर दिया गया है. यात्रा की दूरी 260 km से घटकर 216 km हो गई है और यात्रा का समय 2 घंटे 55 मिनट हो गया है. यात्रियों ने कम यात्रा समय, दूरी और किराए की तारीफ़ करते हुए अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यात्रियों के फीडबैक और डिमांड के आधार पर इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है.
14 नॉन-स्टॉप बस सेवाएं
विभाग ने एक्सप्रेस-वे पर 14 नॉन-स्टॉप बस सेवाएं शुरू कर दी हैं. फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर केवल एसी और वॉल्वो बसों का ही संचालन किया जा रहा है. रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो भविष्य में साधारण बसों को भी इस मार्ग पर चलाने पर विचार किया जाएगा. अभी के लिए साधारण बसें पुराने मार्ग, यानी रुड़की और मुजफ्फरनगर होते हुए ही संचालित हो रही हैं.
यह भी पढ़ें- यूपी के इन जिलों में ‘लू’ का प्रकोप, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह, IMD ने जारी किया अलर्ट
