दिल्ली के नरेला इलाके में मौजूद एक फैक्ट्री के मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि काम को लेकर एक मजदूर से बीत-चीत हुई थी, जिसके चलते मजदूर ने इस घटना को अंजाम दिया है.
फैक्ट्री मालिक की हत्या
राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के मालिक की हत्या की वारदात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में काम से जुड़े हुए एक झगड़े के बाद में कुछ लोगों ने फैक्ट्री के मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पूरी घटना 20 फरवरी की रात लगभग 8.30 बजे के आसपास की है.
फैक्ट्री के बाहर निकल रहा था मालिक
जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को रवि और चौधरी एंटरप्राइजेज नाम की एक यूनिट के को-ओनर अपनी फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे. को-ओनर मोटरसाइकिल से निकल रहे थे. इसी दौरान हमलावरों के एक ग्रुप ने दोनों लोगों को रोका और रवि के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में बदमाशों ने उसकी गर्दन, पीठ और कंधे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घायल युवक को तुरंत ही नरेला के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के बाद मामले में FIR को दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो सामने आया कि हत्या से एक दिन पहले रवि का राहिद उर्फ राहिल नाम के एक मजदूर से काम को लेकर झगड़ा हो गया था.
पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बहस के दौरान रवि ने राहिद के थप्पड़ मार दिया था, जिसको लेकर उसके अंदर नाराजगी थी. इसी बात के बाद में राहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर फैक्ट्री मालिक की हत्या की साजिश रची. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान ऋतिक (18), अभय (19) और एक 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल 2 चाकू और 2 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं.
यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार बना खूनी जुनून! तरन तारन में युवक ने विवाहिता को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
