बाल झड़ने की समस्या से आज के समय में केवल महिला ही नहीं पुरुष भी काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. कई लोग इसको स्वीकार कर लेते हैं. तो कई लोग इसको लेकर और तनाव में आ जाते हैं. बालों का पहले से झड़ना और उसके साथ में इसका तनाव लेना बालों के झड़ने के रेट को और ज्यादा बढ़ा देता है. हालांकि, आज हम बालों के झड़ने की एक और वजह बताने वाले हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मोकिंग केवल आपके फेफड़े ही नहीं बल्कि बालों की झड़ने के पीछे का भी कारण बनता है.
जानें शोध से बालों के झड़ने की वजह
दरअसल, काफी पहले एक शोध किया गया था. इस शोध में 500 धूम्रपान करने वाले और 500 बिना धूम्रपान करने वालों का ग्रुप बनाया गया था. शोध के रिपोर्ट से पहले आपको पहले हेयरलाइन ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के बारे में जानना जरूरी है. ग्रेड 3 गंजेपन में हेयरलाइन पीछे की ओर चला जाता है और ग्रेड-4 में सिर क ऊपरी हिस्से का बाल झड़ जाते हैं.
नॉन स्मोकर्स के कम झड़ते हैं बाल
इसी का आधार मान कर जब शोध किया गया तो रिजल्ट बेहद चौंकाने वाले थे. दरअसल, धूम्रपान करने वालों में 425 लोगों में बालों के झड़ने की समस्या था. वहीं, बिना धूम्रपान वालों में यह संख्या महज 200 में ही थी. साथ ही शोध में 47% स्मोकर्स ग्रेड-3 से जूझ रहे थे. वहीं, 24 प्रतिशत ग्रेड-4 पर थे. नॉन स्मोकर्स में इनकी संख्या बेहद कम देखी गई थी.
स्मोकिंग से बढ़ता है बालों के झड़ने का रेट
आसपास का वातावरण और स्मोकिंग बालों के झड़ने के रेट को और बढ़ा देते हैं. हार्मोन में बदलाव से लेकर DNA के कमजोर करने के पीछे इन्हीं तत्वों का हाथ होता है. इसी कारण से वह लोग जो बालों में गंजेपन को कम करना चाहते हैं. सलाह दी जाती है कि स्मोकिंग से दूर रहे.
ये भी पढ़ें; हैवानियत की हद पार: ड्रग्स देकर किया 19 साल की छात्रा के साथ रेप, जान से मारने की दी धमकी
