दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

दिल्ली में चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या
राजधानी दिल्ली के उत्तरी-पश्चिम इलाके में एक व्यक्ति की चाकू से हत्या करने की घटना सामने आई थी. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई को एक व्यक्ति की बेहद गंभीर हालत में लाश मिली थी. व्यक्ति के शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के गहरे निशान भी मौजूद थे. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी.
पुलिस ने गिरफ्तार किए 5 आरोपी
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और व्यक्ति को अस्पताल ले गई. हालांकि अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था. मामले की शुरुआती जांच में पुलिस के पास कोई सबूत और जानकारी न होने के कारण यह मामला काफी उलझा, लेकिन अब पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
चाकू से किए कई हमले
इस मामले में पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में कई बातें सामने आई हैं. जांच के मुताबिक व्यक्ति के ऊपर काफी बेरहमी के साथ हमला किया गया था. आरोपियों ने व्यक्ति के पेट, सीने और हाथ-पैरों पर चाकू से कई हमले किए थे. हमले में ज्यादा खून बह जाने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच को लेकर अलग-अलग टीमें बनाई थीं, जिसके बाद मामले की जांच की शुरू की गई थी.
नहीं हुआ हत्या के कारणों का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी जांच की. जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों कर पहुंची और पांचों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है. हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकारी की कैबिनेट बैठक! 2 फेलोशिप योजनाओं को दी गई मंजूरी; हर साल चुने जाएंगे 12 फेलो
