राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा में विधायक करनैल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एक मदरसे को ढहा दिया है. जिसके बाद इलाके में लगातार बवाल की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति को संभाला है.

बीजेपी विधायक ढहा दिया मदरसा
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बवाल हो गया. दिल्ली के पीतमपुरा में बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ में एक ढांचे को ढहा दिया. जानकारी के मुताबिक दिल्ली की शकूर बस्ती विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पीतमपुरा में बीजेपी विधायक और बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वहां एक मदरसे को अवैध रूप से बनाया जा रहा था, जिसे हम लोगों ने गिरा दिया है.
अवैध था मदरसा- बीजेपी विधायक
मामले में जानकारी देते हुए बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने बताया है कि उस अवैध ढांचे को गिरा दिया गया है. करनैल सिंह के मुताबिक जिस ढांचे को आज गिराया गया है, उस ढांचे का इस्तेमाल एक अवैध मदरसे के निर्माण के लिए किया जा रहा था. इस दौरान बीजेपी विधायक ने आगे दावा किया कि पास में ही एक और अस्थायी ढांचा बना हुआ है, जिसे वहां पर रहने वाले लोग मस्जिद बताते हैं.
DDA की है जमीन
बीजेपी विधायक ने कहा कि कोर्ट की तरफ से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके थे. उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देश में कहा गया था कि वहां रहने वाले सभी लोग तुरंत ही जगह को खाली कर दें, क्योंकि यह जमीन DDA की है. इस दौरान बीजेपी विधायक ने कहा कि मैं यहां पर इन लोगों से यहां चेतावनी और निवेदन दोनों कर रहा हूं कि यह जमीन को जल्दी ही खाली कर दें.
नहीं बनने देंगे अवैध मदरसा
विधायक करनैल सिंह के मुताबिक वे अपनी विधानसभा में किसी भी तरह का अवैध मदरसा या मस्जिद बनने नहीं देंगे. इस दौरान मौके पर कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से शांत करने की अपील की है. इस दौरान किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए दोनों समूहों को अलग-अलग रखने और दूर हटाने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें- सड़कों पर नमाज को लेकर CM धामी सख्त! अराजकता फैलाने वालों को सीधी वॉर्निंग; बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं
