भीषण गर्मी के कारण भारत में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि कई शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा चुका है. वहीं, आने वाले समय में संभावना जताई जा रही हैं कि तापमान 50 डिग्री से ऊपर जा सकता है. ऐसे में बच्चों से लेकर अधिक उम्र के लोगों के भी स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
एसी के बिना काम करना मुश्किल
दरअसल, इतनी भीषण गर्मी के बीच में एयर कंडीशनर के अंदर बैठना लोगों की जरुरत बन चुका है. ऑफिस से लेकर घर सभी जगहों पर एसी के बिना काम करना काफी मुश्किल है. बता दें कि इतनी गर्मी में इलेक्ट्रिक सामान पर भी असर देखने को मिल सकता है.
समर कोल्ड
आपने कई बार गर्मी के समय में लोगों को बीमार होते हुए देखा होगा. हर समय उनके सिर में दर्द और गले में खराश जैसी समस्या होती है. हालांकि, कई लोगों को लगता हैं कि यह समर कोल्ड हैं. बल्कि मामला इससे बिल्कुल उल्टा है. अचानक होने वाली कोल्ड के पीछे में एसी भी मुख्य वजह है.
नमी को भी कम करती
दरअसल, एयर कंडीशनर में घटों तक रहने के बाद में जब लोग बाहर जाते हैं तो शरीर को तापमान बैलेंस करने में समस्या होती थी. यह बदलाव शरीर को एक झटका देता है. ऑफिस के लोगों के लिए तो यह और ज्यादा खतरनाक होता है.
कई रिपोर्ट के मुताबिक एसी कमरे की हवा को ठंड़ा तो करती है. साथ ही कमरे में से नमी को भी कम कर देती है. इसी कारण से गले में सूखा और खराश हो जाता है. इस स्थिति को और बेकार एसी वाले रूम से निकलकर बाहर जाना कर देता है. इसी कारण से कई लोगों को गर्मी में सर्दी जुकाम जैसी समस्या होती है. लोगों को सलाह दी जाती है कि धूप से आने के बाद कुछ भी ठंड़ा न पीए,
ये भी पढ़ें: झारखंड में मां की क्रूरता, डेढ़ महीने के बच्चे को चलती ट्रेन से फेंका
